महाराष्ट्र CM को लेकर चला आ रहा संसय हुआ समाप्त,  इनके नाम लग सकती है मुहर,बनाये जायेंगे दो डिप्टी सीएम भी। आखिर कौन और किसके नाम पर

महाराष्ट्र CM को लेकर चला आ रहा संसय हुआ समाप्त, इनके नाम लग सकती है मुहर,बनाये जायेंगे दो डिप्टी सीएम भी। आखिर कौन और किसके नाम पर

महाराष्‍ट्र में कई दिनों से चली आ रही सुगबुगाहट के बीच देवेंद्र फडणवीस ही मुख्‍यमंत्री होंगे। राजनितिक सूत्रों की माने तो, बीजेपी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।  हालांकि, 4 द‍िसंबर को विधायक दल की बैठक के बाद होगा।  देवेंद्र फडणवीस शुरुआत से ही इस रेस में आगे चल रहे थे।  उनके नाम को लेकर तीनों दलों में सहमत‍ि भी नजर आ रही थी।  फडणवीस महाराष्‍ट्र में बीजेपी के बड़े नेता हैं। उनके नेतृत्‍व में ही बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। 
इससे पहले सोमवार सुबह देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन क‍िया।  कहा जा रहा है क‍ि उन्‍होंने हालचाल जाना। लेकिन सूत्रों का ये भी दावा है क‍ि उन्‍होंने एकनाथ शिंदे को मनाने की कोश‍िश की है। उधर, अज‍ित पवार के खुला समर्थन देने से एकनाथ शिंदे भी कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। उनकी सौदेबाजी की ताकत कम हो गई है।
अज‍ित पवार से फडणवीस की बात
सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को शपथ ग्रहण समारोह के बारे में बताया। शिंदे ने सुझाव द‍िया क‍ि मंत्रालयों के बंटवारे पर गृहमंत्री अमित शाह को फैसला करना चाह‍िए। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद फडणवीस ने एनसीपी नेता अज‍ित पवार को भी फोन क‍िया था। तभी अज‍ित पवार द‍िल्‍ली के निकले। उनकी गृहमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम है। अज‍ित पवार की पार्टी वित्‍त, पब्‍ल‍िक रिलेशन, कृष‍ि जैसा महत्‍वपूर्ण डिपार्टमेंट मांग रही है. जबक‍ि शिंदे गृहमंत्रालय को लेकर अड़े हुए हैं। उधर, फडणवीस गृहमंत्रालय छोड़ना नहीं चाहते हैं।


 

SANATAN OTT - Enhanced Footer