बड़ी खबर : नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली श्री बद्रीनाथ का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आखिर कौन और क्या ? Tap कर जाने

बड़ी खबर : नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली श्री बद्रीनाथ का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आखिर कौन और क्या ? Tap कर जाने

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चमोली। नवागत पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कोतवाली श्री बद्रीनाथ का औचक निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला महत्वपूर्ण निरीक्षण है। 
 एसपी पवार ने सबसे पहले सलामी गार्द की मुस्तैदी का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने जवानों की तत्परता को परखा। इसके उपरांत थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना और मैस का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां शिथिलता और अव्यवस्था पाई गई, एसपी पवार ने थानाध्यक्ष को समयबद्ध ढंग से कमियों को तुरंत दूर करने के कड़े निर्देश दिए।
 मास्टरप्लान के तहत नए स्थान पर बन रहे थाने के नव-निर्मित भवन का भी एसपी ने जायजा लिया। भवन के डिज़ाइन में कुछ त्रुटियां पाए जाने पर, उन्होंने निर्माण करने वाली कंपनी के साथ जल्द ही बैठक करने और कमियों को और त्रुटियों को तत्काल दूर करवाने का निर्देश दिए।
एसपी पवार  ने हटमेंट में जाकर वहां की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने जवानों से उनकी निजी और विभागीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित और संवेदनशीलता से समाधान का दृढ़ आश्वासन दिया।
 आगामी दिनों में शीतकाल हेतु कपाट बंद होने से पूर्व थाना स्टोर में रखे सभी सामान को धूप में रखकर उनका उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, साथ ही, गैर-ज़रूरी सामग्री को सुरक्षित चौकी हनुमाचट्टी स्थानांतरित किए जाए।
 इसके साथ ही महोदय द्वारा दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अगले वर्ष थाने में किए जाने वाले सुधार एवं विकास कार्यों की रूपरेखा अभी से तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया गया, ताकि कार्य योजनाबद्ध रूप से संपादित किए जा सकें।
SANATAN OTT - Enhanced Footer