बड़ी खबर : AUAA के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को लेकर अलग - अलग स्थानों पर हो रही बैठके ,कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे AUAA के सीनियर्स। आखिर कैसे और कहा ? Tap कर जाने

बड़ी खबर : AUAA के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को लेकर अलग - अलग स्थानों पर हो रही बैठके ,कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे AUAA के सीनियर्स। आखिर कैसे और कहा ? Tap कर जाने

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्विद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के पुरा छात्रों की एक बैठक 5 अक्टूबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय (त्रिमूर्ति) में सिल्वर जुबली समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में प्रोफेसर अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सिविल लाइंस प्रयागराज में कॉफी हाउस/बिट्ठल होटल रेस्टोरेंट में कल दिनांक 6 सितम्बर 2025 को आयोजित की गई। 
बैठक के दौरान यह तय किया गया कि किसी भी सम्मानित सदस्य को रजत जयंती समारोह में शामिल होने पर किसी भी तरह की अव्यवस्था नही होने दी जाएगी। कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा और भविष्य की कार्य योजना भी बनाई जाएगी कि किस तरह इलाहाबाद विश्विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की मदद की जाय। साथ ही उनको कुशल बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इससे पूर्व दिन में सी पी शर्मा क्लासेज में बैठक के दौरान निर्धन और मेधावी विद्यार्थियों को सी पी शर्मा क्लासेज के निदेशक डॉ सी पी शर्मा ने प्रति वर्ष 10 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की।
जिसमें वरिष्ठ साथी डॉ विजय सिंह, सेवानिवृत उप कुलसचिव, इलाहाबाद विश्विद्यालय, सीनियर ऐडवोकेट प्रदीप तिवारी आसरा , (काउंसिल), व्यवसायी/उद्यमी सुनील राय, एडवोकेट जय वर्धन त्रिपाठी, ऐडवोकेट देवेन्द्र मिश्रा उपास्थित रहे। बैठक में 5 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में वृहद स्तर पर प्रतिभागिता तथा एसोसिएशन में व्यापक स्तर पर आजीवन सदस्यता ग्रहण करने हेतु अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया। यह भी चर्चा की गई कि अधिकतर पुरा छात्रों तक यह संदेश विभिन्न छात्र समूहों तथा सोशल मीडिया द्वारा पहुंचाई जाए। 
SANATAN OTT - Enhanced Footer