Big Breaking : उत्तराखंड में PPS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ,यह बने अध्यक्ष। आखिर कौन और कौन - कौन ,क्या ? Tap कर देखे लिस्ट

Big Breaking : उत्तराखंड में PPS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ,यह बने अध्यक्ष। आखिर कौन और कौन - कौन ,क्या ? Tap कर देखे लिस्ट

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

हरिद्वार। प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से एसपी विजिलेंस स्वतंत्र कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया।  उनके नेतृत्व में एक संतुलित, अनुभवी और कर्मठ टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और मुखर बनाने का काम करेगी।

जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजन सिंह व शेखर सुयाल, महासचिव मनोज ठाकुर, सचिव जगदीश पंत व आशीष भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा गर्ग, मीडिया प्रभारी मनोज कत्याल, संगठन मंत्री देवेंद्र नेगी को चुना गया है। 

नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों के हक और गरिमा की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा। मेरी प्राथमिकता संगठन को सशक्त करना, पारदर्शी संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देना और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना रहेगा। 

*नवगठित कार्यकारिणी*

 अध्यक्ष – स्वतंत्र कुमार

 उपाध्यक्ष – राजन सिंह एवं शेखर सुयाल

 महासचिव – मनोज ठाकुर

 सचिव – जगदीश पंत एवं आशीष भारद्वाज

 कोषाध्यक्ष – पूर्णिमा गर्ग

 मीडिया प्रभारी – मनोज कत्याल

 संगठन मंत्री – देवेंद्र नेगी

SANATAN OTT - Enhanced Footer